Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हापुड़ :हटवाया अतिक्रमण, किया दुकानदारों पर जुर्माना


सुनील गिरी 
हापुड। सिटी कोतवाली पुलिस ने रविवार को भी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कोतवाली पुलिस ने गढ़ रोड पर तहसील चैपले से अतरापुरा चैराहे तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटवाया। साथ ही अतिक्रमणकारी दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। पुलिस ने दूसरे दिन तहसील चैराहे से अतरपुरा चैराहे तक सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटवाया। साथ ही दुकानों के बाहर इधर-उधर खड़े वाहनों ने चालान किए। पुलिस ने सड़क किनारे खड़े ठेले वालों को भी पीछे खदेड़ दिया। पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया। गढ़ रोड पर जाम की समस्या से निजात पाने के लिए पुलिस ने सड़क के दोनों ओर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रखा है। पुलिस के अभियान के चलते दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान समेट लिया। पुलिस का कहना है कि शहर को जाममुक्त करने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे