Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हापुड़ :पानी की पाइप लिकेज होने से सैकड़ो लोग परेशान


सुनील गिरी 
हापुड। शुक्रवार की शाम को बुलंदशहर रोड पर चार स्थानों पर और गढ़ रोड पर दो स्थानों पर लीकेज हुए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से इसकी शिकायत की। शिकायत पर गंभीरता किसी ने नहीं दिखाई। गढ़ और बुलंदशहर रोड पर हुए लीकेजों के कारण सैकड़ों घरों को पानी की आपूर्ति नहीं मिल सकी। करीब बीस घंटे तक लोगों को दिक्कत ङोलनी पड़ी। आरोप है कि शिकायत के कई घंटों बाद टीम लीकेज ठीक करने पहुंची, इसके कारण लाखों लीटर पानी बह गया।  लीकेज के कारण लाखों लीटर पानी रातभर में बह गया। इस कारण मजीदपुरा, बुलंदशहर रोड, रफीकनगर, आवास विकास कालोनी, गढ़ रोड, पक्का बाग, प्रेमपुरा और 
कृष्णा गली के घरों की पानी की आपूर्ति बंद रही। हैंडपंप खराबी के कारण पीने के पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे