Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ट्रैक्टर से कुचल-कुचल कर पोते ने की दादा की हत्या


सुनील गिरी 
हापुड़ । थाना बाबूगढ क्षेत्र मे रिश्ते को तार तार करने वाली घटना सामने आई । जहां जमीन के लिए के लिये पोते ने किया दादा हत्या। जमीन बनी बुजुर्ग की हत्या का कारण। घटना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मतनोरा गांव की है। हत्या की सूचना मिलने के बाद बाबूगढ़ पुलिस व आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गये। आपको बता दें की जमीन के लिए किसी की हत्या का यह पहला मामला नहीं है। आज के समय में इंसान कितना स्वार्थी हो गया है अपने स्वार्थ के लिए किसी की जान लेने से भी पीछे नहीं है ताजा मामला जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मतनोर का है जहाँ जमीन के विवाद में एक पोते ने अपने ही दादा की बेरहमी से हत्या कर दी। दादा के ऊपर आरोपी पोते ने ट्रैक्टर चढा़कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया । बताया जा रहा है कि मृतक मलखान 72 वर्शीय ने शादी नहीं की थी वह अपने एक भतीजे के परिवार के साथ रहता था वहीं दूसरे भतीजे का बेटा मृतक मलखान की जमीन को लेकर आए दिन विवाद करता था । गरूवार की सुबह मृतक मलखान अपने पोते रिंकू के साथ खेत की तरफ से आ रहा था तो आरोपी संजीव ने अपने दादा मलखान के ऊपर ट्रैक्टर चढा दिया मृतक मलखान को उसके दुसरे पोते रिंकू ने बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह अपने दादा को नहीं बचा सका घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी संजीव ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया । घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । इस मामले में एएसपी राममोहन सिह ने बताया की मृतक के परिजनों द्वारा जो भी तहरीर दी जा रही है उस पर कार्यवाही की जाएगी और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे