Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गृह क्लेश मे परेशान युवक ने खुद को मारी गोली


सुनील गिरी 
हापुड़। कोतवाली  क्षेत्र के चंद्रलोक कॉलोनी ने गृह क्लेश के चलते करीब 30 वर्षीय विशाल शर्मा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आनफानन में परिजनों ने गोली लगे युवक को निजी अस्पताल लेकर गए यहाँ डॉक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मामले की जाँच में जुट गयी।
जानकारी के अनुसार विशाल शर्मा किराना की दुकान करता था और काफी दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था जिसको लेकर आज उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। जब काफी देर तक विशाल बाहर नहीं आया तो उसके भाई ने जाकर कमरे में देखा तो विशाल के गले में गोली लगा थी और विशाल का शव कमरे में पड़ा था जिसको आननफानन में अस्पताल में भी भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसको अस्पताल में मृतक घोषित कर दिया जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और मामले की जाँच में जुट गयी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे