Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलात्कार के आरोपी बाबा सच्चिदानन्द की बढ़ रही मुश्किलें


सुनील उपाध्याय 
उत्तर प्रदेश में  बस्ती  जिले के संत कुटीर आश्रम मूड़घाट के बाबा सच्चिदानन्द की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है जबकि दुष्कर्म के आरोपी बाबा पुलिस के पहुच से दूर है |

मंगलवार को दुष्कर्म की शिकार तीसरी पीड़िता भी छत्तीसगढ़ से आ पहुंची। एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता साध्वी ने भी बाबा सच्चिदानन्द पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

तीसरी पीड़िता को बाबा सच्चिदानन्द छत्तीसगढ़ के जाज गिरचापा से वर्ष 2009 में बस्ती के संत कुटीर आश्रम लाए थे।पीड़िता का आरोप है कि तब यहां करीब चार माह बाद साध्वी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान साध्वी पीड़िता के विरोध करने पर आश्रम की प्रर्मिला बाई, कमलाबाई, उर्मिला बाई और ध्यान बाई ने बाबा के साथ मिलकर मारापीटा और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाबा सच्चिदानन्द ने बिहार और मुम्बई स्थित आश्रमों पर भी ले जाकर दुष्कर्म किया ।

 21 दिसम्बर को एसपी कार्यालय पर पहुंची युवतियों की तहरीर पर बाबा सच्चिदानन्द उर्फ दयानन्द, परमचेतानन्द, विश्वासनन्द और ज्ञान वैराग्यानन्द के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर किया था। तब से पुलिस मामले की छानबीन करते हुए आरोपी बाबा की सरगर्मी से तलाश कर रही है 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे