सुनील उपाध्याय
बस्ती। आज हेल्मेट व सीट बेल्ट दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस बस्ती के टी एस आई सूर्य नारायण सिंह द्वारा अपने अन्य सहयोगियों HCP.अशोक कुमार सिंह , HCP. मोहम्मद सईद , C.TP. राजू कुमार व C.TP.कैलाश प्रसाद के साथ रोड़वेज तिराहा पर ,"दो पहिया वाहन सवार हेल्मेट व चार पहिया वाहन के अगली सीट पर सवार व्यक्ति सीट बेल्ट अवश्य धारण करें ," से संबंधित स्टीकर वाहनों के पीछे लगाया गया । बिना हेल्मेट के दोपहिया वाहन चालकों व बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चालकों को रोंक कर दोपहिया वाहन सवारों को हेल्मेट व चार पहिया वाहन के अगली सीट पर सवार व्यक्तियों को सीट बेल्ट वाहन चलाते समय अवश्य धारण करने हेतु बताया गया । हेल्मेट / सीटबेल्ट न धारण करने पर संभावित हानि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा उन्हें परिवार , समाज व देश के लिये अति महत्वपूर्ण व्यक्ति होना बताया गया । यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट्स वितरित किये गये तथा प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ