सात सीटो में चार सपा दो भाजपा व एक पर निर्दल ने मारी बाजी
गोण्डा। जिले में सम्पन्न हुये नगर निकाय चुनाव में सपा ने एक बार फिर सबको पीछे छोड़ बाजी मारी। चार नगरपरिषद व तीन नगर पालिका कुल मिलाकर सात सीटो में चार पर सपा दो पर भाजपा व एक सीट पर निर्दल ने अपनापरचम लहराया है। यहाँ पर बसपा व कांग्रेस अपना खाता तक नही खोल सकी।
नगर पालिका गोण्डा से सपा प्रत्यासी उजमा राशिद को 16178 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा केमाया शुक्ला को 3443 मतो से पराजित किया। इसी तरह निर्दल प्रत्यासी व निवर्तमान चेयरमैन निर्मल श्रीवास्तव कीमाँ पूनम को 10834 मतों से संतोष करना पड़ा। इसी तरह मनकापुर नगर परिषद से भाजपा प्रत्यासी प्रदीप गुप्ता को1985 मत मिले। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के वंदना सिंह को 836 मतो से पराजित किया। जबकि निर्दलप्रत्यासी राम कृपाल सोनी 1199 मत मिले। इनको सपा प्रत्यासी से 50 मत अधिक मिले। नगर परिषद कटरा बाजार सेसपा प्रत्यासी व निवर्तमान चेयरमैन मुजिबुलहसन सुबराती की पत्नी शाहजहाँ को 2030 मत मिले। इन्होंने निर्दलप्रत्यासी व पूर्व चेयरमैन निसार अहमद की पत्नी को 299 मतों से पराजित किया। तथा भाजपा के गया प्रसाद निषादमहज 291 मतों से संतोष करना पड़ा। खरगूपुर नगर पंचायत से सपा प्रत्यासी व निवर्तमान चेयरमैन लाल मोहम्मदको 2097 मत मिले। इन्होंने पूर्व चेयरमैन व निर्दल प्रत्यासी राजीव रस्तोगी को 127 मतों से पराजित किया। बसपाप्रत्यासी मल्लू को 40 मत, शिव सेना के सुदामा उर्फ पदमा सोनी को 396 भाजपा प्रत्यासी राजकुमार सोनी को 600 मत मिले ये तीसरे स्थान पर रहें। नगर पंचायत परसपुर भाजपा प्रत्यासी विमला सिंह पत्नी वासुदेव सिंह ने अपनेनिकटतम प्रतिद्वंदी बेबी सिंह को 117 मतों से पराजित किया। इसी तरह नगर पालिका नवाबगंज में निर्दल प्रत्यासीसत्येन्द्र कुमार सिंह 4378 मत मिले। इन्होंने निवर्तमान चेयरमैन भाजपा प्रत्यासी अंजू सिंह को 817 मतों से पराजितकिया। इसी तरह सपा प्रत्यासी अल्पना सिंह को 980, कांग्रेस के राम चन्दर को 49 तथा 6 नोटा पर भी पड़े। शायद इनमतदाताओं को इनमें से कोई भी प्रत्यासी पसन्द नही आया।
पत्नी चेयरमैन पति व बेटी बनी सभासद
जिले की एक ऐसी नगर पंचायत जहाँ पर पत्नी चेयरमैन पति व बेटी सभासद बने है। यह जिले की इकलौती नगरपंचायत है। यह तस्वीर नगर पंचायत कटरा से उभर कर आयी है, जहाँ निवर्तमान चेयरमैन मुजीबुल हसन उर्फ सुबरातीकी पत्नी शाहजहाँ चेयरमैन पद पर चुनाव जीत गयी है। वहीं उनके पति सुबराती व बेटी सभासद बनी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ