Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत


गोण्डा। जनपद में अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। 
परसपुर थाना के गोगई गांव के निवासी 60 वर्षीय सीता पति पत्नी भवानी प्रसाद प्राइवेट बस पर    सवार हो कर बाजार आ रही थी। डेरास मोहन गांव के पास ब्रेकर पर चढ़ते ही बस से उछल कर नीचे गिर कर दर्द नाक मौत हो गई। महिला को वही के स्थानीय सीएचसी केंद्र ले गये जिस को देखने के बाद मृत्यु घोसित कर दिया। 
नगर कोतवाली के मो इमामबाडा निवासी 29 वर्षीय मो साकिर पुत्र हाफिज बाइक से महादेवा गांव एक अपने रिश्तेदार के यहाँ गया था। वही से वापस लौटते समय आगे कुत्ता आ जाने की वजह  से बचने के प्रयास में बाइक एक गहरे गड्ढे में गिर गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे