अग्नि पीड़ितों से विधायक ने मुलाकात कर साझा किया दुख
लालगंज प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने बुधवार को क्षेत्र के जरियारी गांव पहुंचकर हाल ही मे अग्निकांड से हुई क्षति का जायजा लिया। विधायक ने अग्निकांड पीड़ित मनोज कुमार, रघुवर और सजना देवी से मिलकर इन्हें तत्काल प्रभाव से निजी आर्थिक सहायता के साथ घरेलू उपयोग के किट सौपें। विधायक मोना ने पीड़ितो को शासन द्वारा भी समुचित सहायता दिलाये जाने का भरोसा दिलाया। इसके पूर्व विधायक आराधना मिश्रा मोना ने जिले की अगई सीमा पर निर्माणाधीन प्रवेश द्वारा की वृहद परियोजना के प्रगति कार्यो का अवलोकन किया। उन्होनें कार्यदायी स्ंास्था से इस परियोजना को पारदर्शिता के साथ समय के भीतर जनता को समर्पित किये जाने के निर्देश दिये। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने स्थानीय कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई भी की। लोगों को समस्याओं के निराकरण कराये जाने का भरोसा दिलाया। यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक मे विधायक मोना ने कहा कि क्षेत्रीय विकास को लघु उद्यम के क्षे मे विकसित करने के लिये रामपुर खास मे केंद्रीय एवं राज्य से जुड़ी प्रत्येक योजनाओं का संचालन तेजी से जारी रहेगा। विधायक ने क्षेत्र के चकवा व जगन्नाथपुर तथा खजुरी, रायपुर तियांई, अमावां, सांगीपुर, अठेहा, ननौती मे जनसंपर्क भी किया। इस दौरान उन्होनें कई जगह महिला जागरूकता समूह की प्रतिनिधियों से मुलाकात कर स्वरोजगार के बाबत भी जानकारी जुटाई। इस मौके पर प्रतिनिधि राममिलन तिवारी, आशीष उपाध्याय, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, केडी मिश्रा, शैलेन्द्र मिश्र, संजीत तिवारी, धीरज पाण्डेय, ददन सिंह, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह, सुधाकर पाण्डेय, रामबोध शुक्ल, दृगपाल यादव, अवधेश सिंह, पवन शुक्ला, आईपी मिश्रा, संतोष द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश पाण्डेय, नवीन प्रताप सिंह, साकेत मिश्रा, ओमप्रकाश सरोज, शिवबहादुर सरोज, महेन्द्र सिंह व छोटे लाल सरोज आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ