Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिलाओं के प्रति सम्मान देने वाला समाज ही कहलायेगा प्रगतिशील:एसपी



नारी सशक्तीकरण सुरक्षा संवाद के तहत एसपी ने की हौसला आफजाई
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। खुद के हौसले और आत्मविश्वास से महिलाओं से जुड़े अपराध नियंत्रित किये जाने मे छात्रायें सामाजिक पटल पर साहसिक भूमिका का निर्वहन करने मे सक्षम है। बिना किसी से डरे महिलाओं को अपने से जुडे अपराध कारित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस का सीधा सहयोग हासिल करने मे आगे आना होगा। यह बातें जिले के पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने शनिवार को लालगंज कस्बा स्थित राम अंजोर मिश्र इण्टर कालेज के सभागार मे नारी सशक्तीकरण सुरक्षा पखवारे के तहत छात्राओं की संगोष्ठी मे संवाद चर्चा के तहत कही। पुलिस अधीक्षक शगुन ने कहा कि कोई भी समाज तथा कानून तब तक सभ्यता का गौरव हासिल नहीं कर सकता जब तक वह महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को प्रखर न रख सके।
उन्होनें छात्राओं के बीच महिला सुरक्षा से जुड़े विविध कानूनों की विस्तार से व्याख्या करते हुये इन्हें हर स्थिति मे अपनी सुरक्षा के प्रति मजबूत कवच के गुर बताये। पुलिस कप्तान शगुन ने यह भी बताया कि सोलह से चौबीस वर्ष की युवतियों को पुलिस प्रशासन स्पेशल पुलिस आफीसर का दर्जा देकर ग्रामीण क्षेत्र मे महिलाओं से जुड़े अपराधों पर अंकुश पाने की योजना को क्रियान्वित करेगा। संवाद कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी एसपी से छेड़छाड़ तथा सोशल मीडिया पर अनपेक्षित संदेशों से निजात के उपाय पूछे। इस पर पुलिस कप्तान ने एक एक कर सभी छात्राओं की जिज्ञासा के अनुरूप सुझाव भी रखे। इसके पूर्व महिला थानाध्यक्ष दुर्गावती ने संवाद कार्यक्रम के ध्येय पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक रमाकांत यादव व संचालन जमुना प्रसाद मिश्र ने किया। संवाद का संयोजन कोतवाल तुषार दत्त त्यागी ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील शुक्ल ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर राकेश तिवारी, बीएन सिंह, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, विकास मिश्र, अनिल त्रिपाठी महेश, एसएसआई अखिलेश सचान, अम्बिका मिश्र, विनय शुक्ल आदि रहे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे