Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

माशिसं का सम्पन्न हुआ चुनाव, अनिल अध्यक्ष अलोक बने जिला मंत्री



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । नगर के डीएवी इण्टर कालेज में रविवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के हुए चुनाव में अनिल कुमार सिह तीसरी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी को 40 मतों से हराया। अनिल को 161 तथा सुरेश को 121 मत मिले। जिलामंत्री पद पर 158 मत पाकर आलोक कुमार शुक्ल निर्वाचित हुए। उन्होंने प्रकाश चंद्र शुक्ल को 35 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार पांडेय निर्वाचित हुए। उन्होंने रामेंद्र प्रताप सिह को 66 मतों से हराया। आयव्यय निरीक्षक पद पर महादेव प्रसाद मिश्र ने ओम प्रकाश त्रिपाठी को 27 मतों से हराया। पांच उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में आशीष सिह को सर्वाधिक 164 मत मिले। आशीष के अलावा अशोक कुमार द्विवेदी 156, करुणेश कुमार सिह 143, त्रिभुवन नाथ पांडेय 137 तथा अंसार अहमद 136 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुए। पांच संयुक्तमंत्री पद के लिए अरुण कुमार मिश्र 183, महेंद्र पांडेय 168, उमाकांत त्रिपाठी 164, विवेक शुक्ल 147 तथा राकेश कुमार सिह 139 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। रविवार को डीएवी इंटर कालेज में चुनाव अधिकारी पूर्व एमएलसी वाराणसी डॉ. प्रमोद मिश्र की देखरेख में मतदान कराया गया। इसके लिए सुबह से ही कालेज में काफी गहमा गहमी रही। इस चुनाव में कुल 294 डेलीगेट में से 288 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीन बजे तक मतदान होने के बाद मतगणना कराई गई। शाम लगभग साढ़े छह बजे जैसे ही अध्यक्ष समेत सभी पदों पर परिणाम की घोषणा हुई, विजयी घोषित हुए साथी पदाधिकारियों को शिक्षकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल सिह ने कहा कि शिक्षकों के मान सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राम चंद्र सिह, सुशील पांडेय, श्याम शंकर शुक्ल, वीरेंद्र शुक्ल, अमित पांडेय, प्रमोद कुमार, लक्ष्मीशंकर, गुलाब चंद्र, प्रभात पांडेय आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे