Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वार्षिकोत्सव मे शामिल होगीं विधायक मोना


लालगंज प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना आज सेामवार को रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत विविध कार्यक्रमों मे शामिल होगीं। विधायक मोना क्षेत्र के बीजूमऊ मे बारह बजे तथा धारूपुर मे दिन के दो बजे स्कूल के वार्षिकोत्सव मे बतौर मुख्यअतिथि शामिल होगीं। वह सांय सात बजे लालगंज कस्बे मे विविध आयोजनों मे भी सम्मिलित होगीं। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने दी है।   
कांग्रेसी गढ़ मे जारी है जीत का जश्न, विधायक का आज होगा गर्मजोशी से स्वागत 
कांग्रेसी गढ़ रामपुर खास के लालगंज मे नगर पंचायत चुनाव मे चेयरमैन पद पर पार्टी को मिली भारी जीत का जश्न तीसरे दिन रविवार को भी जारी दिखा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैम्प कार्यालय पर बैठक के दौरान इस बड़ी जीत को जनता के विकास के लिये समर्पित किये जाने को लेकर जनसंपर्क अभियान शुरू किये जाने की घोषणा की। बैठक मे आज सोमवार को चुनाव बाद पहली बार नगर पंचायत क्षेत्र मे विविध कार्यक्रमों मे शामिल होने आ रही विधायक आराधना मिश्रा मोना के जोरदार स्वागत को लेकर भी रणनीतिक  चर्चा हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं का जत्था विधायक मोना के स्वागत के लिये सीमा से ही उनकी आगवानी करेगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने दी है। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र व ंसंचालन प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने किया। इस मौके पर नागेंद्र सिंह, आईपी मिश्रा, अनिल महेश, शास्त्री सौरभ त्रिपाठी, कौशलेश सिंह, पप्पू तिवारी, देवानंद मिश्र, सुनील पाण्डेय, रमेश शुक्ल, पवन शुक्ल, लल्लन मिश्रा, छोटे लाल सरोज, महमूद आलम, दुर्गेश पाण्डेय, सुनील त्रिपाठी, महन्थ द्विवेदी, रवीन्द्र मिश्र, राकेश तिवारी, एबादुर्रहमान आदि रहे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे