Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:साथी के निधन पर अधिवक्ताओं ने जताया शोक


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । जूनियर बार एसोसिएशन (पुरातन )कार्यालय पर अधिवक्ताओं की एक शोक सभा का आयोजन अध्यक्ष रोहित शुक्ल  की अध्यक्षता व महामंत्री जयप्रकाश मिश्र के संचालन में आयोजित हुई । शोक सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व सेवानिवृत्त न्यायाधीश उदयभान सिंह के असामायिक निधन पर गहरा शोक संबेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तथा उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला। अधिवक्ताओं  ने अपने वरीष्ठ साथी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सर्वसम्मित से एक दिन के लिए न्यायिक कार्यो से अलग रहने का फैसला लिया।इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, दीपेंद्र मिश्र, अंजनी सिंह,  शिवेश शुक्ल, मुक्कू ओझा, विद्यासागर, नीरज तिवारी, राममूर्ति मिश्रा, विनोद तिवारी, संदीप सुधाकर सिंह, सहित तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे