Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

किशोरी की संदिग्ध मौत, कुंए मे बरामद शव


लालगंज प्रतापगढ़। उदयपुर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव मे तीन दिन पहले से लापता किशोरी का शव सोमवार को कुएं मे समाया मिला। गांव के ज्ञानचंद्र सरोज की पंद्रह वर्षीय पुत्री नेहा इधर पिछले तीन दिनो से घर से लापता हो गयी थी। परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नेहा का शव कुएं मे उतराया दिखा। शोरगुल पर मौके पर परिजन पहुंचे तो नेहा का शव देख आवाक रह गये। संदिग्ध परिस्थितियों मे किशोरी की मौत की सूचना पाकर उदयपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजवाया। किशोरी की मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया। वहीं गांव मे दबी जुबान किशोरी की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चा भी देखी व सुनी गयी। इस बाबत सीओ रमाकांत यादव का कहना है कि पीएम रिर्पोट आने के बाद किशोरी की मौत के कारणों का पता लगेगा। पुलिस मुकदमा दर्ज कर शीघ्र घटना का खुलासा करेगी।   
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे