Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मिस्टर फ्रेसर बने सतेन्द्र ,जेएमआईटी कालेज में सम्पन्न हुई पांचवी फ्रेशर पार्टी



मो .कमर आलम अंसारी 
संतकबीरनगर:जर्नादन मिश्रा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटशंस में सोमवार पांचवी फ्रेशर पार्टी सम्पन्न हुई। इस दौरान विद्यालय के छात्रो के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। समारोह के अवसर पर मिस्टर फ्रेसर बने सतेन्द्र चौरसिया चुने गये।
     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चन्द ने  कहा कि छात्र लक्ष्य निश्चित दिशा को निर्धारित कर अध्ययन करता तो उसे निश्चित ही सफलता प्राप्त होता है।उन्होंने कहा कि आज के दौर में तकनीकी शिक्षा सभी के लिए महत्वपूर्ण हो चुकी है। तकनीक के बिना कोई भी सफलता मिल पाना संभव नहीं है। किसी भी देश की तरक्की में  तकनीकी शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी अनुराग मृगबंशी ने कहा कि शिक्षा का अधिकार सभी के लिए समान रूप से है। अभी भी समाज में बेटी और बेटे में फर्क रखा जा रहा है।उस खाई समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शुरूआत हरियाणा से किया जहां पर बेटी को सम्मान नहीं मिलता था।आज वहां की बेटियां भी बेटो की तरह तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर इंजीनियर, पाइलट और वैज्ञानिक बनने की ओर अग्रसर हैं। विद्यालय के चेयरमैन जनार्दन मिश्रा ने कहा कि जितने कम समय और सीमित संसाधन के साथ इस पिछड़े क्षेत्र में पांच साल में लोगों के पाल्यो को इंजीनियर बनने के लिए अग्रसर है। उसका परिणाम है कि आज इस संस्था के छात्रों के समाज में आईने की तरह साफ झलकते हैं। इस पिछड़े क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा की ज्योति को प्रकाश पुंज की बनाने का निरन्तर प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम की शुरूआत विद्या की देवी सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि ने किया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में समान अधिकार, संगत से गुण होत है, संगत से गुण जाय, देश भक्ति गीत पर हुए मंचन ने सबके दिलों में राष्ट्र प्रेम को जगा दिया।जिसने उपस्थित लोगों के मनमोह लिया।इस दौरान जूनियर छत्रों ने अपने सीनियरों के सम्मान में फ्रेसर पार्टी किया जिसमें मिस्टर फ्रेसर सतेन्द्र चौहान चुने गए। इस मौके पर अपना दल(एस) के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त चौधरी, सुभाष चंद्र किसान, गौरव मिश्रा, विश्व बन्धु मिश्रा, शिवम शुक्ला, खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय तिवारी, संजय सिंह, राजकमल शुक्ला, देश दीपक, शिव पूजन, सफीउल्लाह, शिव कुमार शुक्ला, सुधीर श्रीवास्तव, कुबेर गुप्ता के अलावा तमाम लोग शामिल रहे।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर नीलकमल मिश्रा ने आये हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का संचालन ऋषिकेश ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे