राकेश गिरी
बस्ती। केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने पर्यावरण, ऊर्जा, स्वास्थ्य, परिवहन, शहरीकरण के संकट और स्वास्थ्य, जल प्रदूषण, स्वच्छता से सम्बंधित अनेक महत्वपूर्ण माडल प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि के रूप में जिला चिकित्सालय के आयुष चिकित्साधिकारी डा. वी.के. वर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि छात्रों ने समयगत समस्याओं को लेकर जो माडल प्रस्तुत किया है उसमें सामाजिक विसंगतियों, संकटों की चिन्ता झलकती है। छात्रों ने माडल के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।
कक्षा 8 के अमोल, आनन्द, 11 के शुभांग पाण्डेय, कुशाग्र, पार्थ, यश प्रताप, प्रतिभा, सारस्वत शुक्ल के माडलों को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य एस.एल. करूण ने बताया कि प्रति वर्ष विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है।
प्रदर्शनी के दौरान शिक्षक पी.लाल, जे.एन. सिन्हा, बी.एम. शुक्ला, अयाज फाजिल, मनोज कुमार, दिव्या त्रिपाठी, डा. राजेश के साथ ही अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ