Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नील कमल मिश्रा हिंदू वाहिनी के पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत


राकेश गिरी 
संतकबीरनगर । समाज के हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले इंजीनियर नील कमल मिश्रा को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी अनुराग भृगुवंशी ने इंजीनियर नील कमल मिश्रा को उत्तर प्रदेश के पूर्वी जोन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी अनुराग भृगृवंशी ने इंजीनियर नील कमल मिश्रा से आशा व्यक्त की है कि इंजीनियर नील कमल मिश्रा संगठन को मजबूती के साथ-साथ जन कल्याण व सामाजिक हितार्थ का कार्य करेंगे। इंजीनियर नील कमल मिश्रा का गृह जनपद में प्रथम आगमन  होने पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर गृह जनपद संतकबीरनगर तक आनेको स्थानों पर वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत कर शुभकामनाएं प्रदान कि। गृह जनपद के मगहर में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया जहाँ कबीर चौराहा स्थल पर इंजीनियर नील कमल मिश्रा ने माथा टेक अपने कार्यकर्ताओं व संगठन की मजबूती के लिए मठ पर प्रार्थना कर आशीर्वाद भी लिया। इसी दौरान इंजीनियर नील कमल मिश्रा मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उस पर मैं कार्य करने को सर्वदा तत्पर हूं। इस दौरान जिला अध्यक्ष शक्ति धर,अजय दुबे,संदीप वर्मा,शुभम उर्फ अमित पांडे गौरव मिश्रा,कुलदीप विश्व बंधु मिश्रा,शिवम आदि सहित बड़ी तादाद में वाहिनी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे