सुनील गिरी
हापुड। थाना पिलखुवा पुलिस व सर्विलांस टीम ने जी0एस0 मैडीकल कालेज में हुई चोरी व थाना बाबूगढ क्षेत्र मेें हुई लूट का खुलासा कर 04 अभियुक्तों को चोरी व लूट के माल सहित किया घटना का खुलासा। पिलखुवा थाना प्रभारी अशवनी कुमार ने बताया की एसपी हेंमत कुटियाल के आदेशानुसार व एएसपी राममोहन सिह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पिलखुवा के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर चौकिग के दौरान समय करीब पांच बजे दतैडी गेट चौराहे मोदीनगर रोड पिलखुवा से मुठभेड के बाद 04 बदमाशों को मय छोटा हाथी नम्बर डीएल 11 वाई 8807 में लदा बिजली के कॉपर के केबिल 34 पैकेटों/बण्डलों थाना बाबूगढ क्षेत्र में हुई लूट के 1800/ रूपये सहित थाना प्रभारी पिलखुवा व उनकी टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पकडे गये अभियुक्त बलराज, मनोज, इरशाद व इशराईल ने पूछताछ में बताया कि 16 दिंसम्बर की रात्रि में हमने अपने भागे हुये साथी इरशाद उर्फ सोनू व अशोक के साथ मिलकर जी0एस0 मैडीकल कालेज के सैन्ट्रल हाऊस को काटकर बिजली के शान कम्पनी के कॉपर के बण्डलों /पैकेटों को चुराकर गाडी में लादकर ले गये थे , जिसमें आधा माल हमने ग्राम सिखैडा में भट्टा नम्बर 05 पर नौसाद कबाडी की दुकान पर बेच दिया था। सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त बलराज ने बताया कि 23 नवम्बर को मैने व मेरे साथी मनोज व इरशाद के साथ मिलकर टैक्ट्रर-ट्राली वाले से सिकरोड शेरपुर गांव थाना बाबूगढ क्षेत्र के जंगल से 20000/रूपयेे लूट लिये थे। तथा बचे हुये बिजली के तार को आज बेचने के लिये नौशाद के यहां पर जा रहे थे। पकडे गये अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम अंकित जाट व सुधीर चौहान (जो पुलिस मुठभेड में मारे जा चुके है) की गैंग के सक्रिय सदस्य रहे है। जिसके बाद पुलिस ने पकडे गये आरोपियो को जेल भेज दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ