Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद:स्वास्थ्य उपकेंद्र बदहाल,योजनाए बेहाल


अमरजीत सिंह 
मवई ब्लाक के एएनएम सेंटर अपनी बदहाली पर बहा रहे आंसू 
 फैजाबाद:मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से एनआरएचएम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए लाखो रुपये खर्च कर बने एएनएम सेंटर बदहाल हो गए है विभागीय उदासीनता के चलते ग्रामीणों का इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। केंद्र पर न तो पर्याप्त संसाधन है और न ही कोई सुविधा ऐसे में ग्रामीण महिलाएं लंबी दूरी तय कर उमापुर पीएचसी या मवई सीएचसी अस्पतालों पर जाने को मजबूर हैं जानकारी के मुताबिक मवई ब्लाक के बिभिन्न गांवों में 7 लाख 18 हजार की लागत से एएनएम सेंटर का निर्माण कराया गया था इन्ही में से मवई ब्लाक के शेरपुर गांव में भी एएनएम सेंटर भवन निर्माण होने पर क्षेत्र की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलने की उम्मीद जगी थी। ताकि महिलाओं को टीकाकरण व प्रसव आदि के लिये दूर नहीं जाना पड़ेगा लेकिन संसाधनों की कमी व विभागीय जिम्मेदारों की उदासीनता से कुछ दिन बाद उम्मीदें मायूसी में बदल गई क्षेत्र पंचायत सदस्य पन्ना रावत ने बताया कि एएनएम सेंटर बना तो है लेकिन कभी भी यहाँ एएनएम नही बैठती हैं पता करने पर जानकारी मिली कि तीन महीने पहले यहाँ तैनात एएनएम मिथलेश मौर्य सेवानिवृत्त हो गई है उसके बाद अभी तक किसी की तैनाती नही हो सकी है एएनएम सेंटर में झाड़ झंखाड़ उग आए हैं अशोक शर्मा ने बताया कि सेंटर पर वर्षो से लटके ताले सेंटर कभी भी न खुलने की गवाही दे रहे हैं साथ ही कमरे के फर्श टूट कर बिखरने लगा वही सीएचसी प्रभारी मवई डॉ. निखिल आर्य का कहना है कि शेरपुर उपकेंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कार्यकत्री मिथलेश मौर्य सेवानिवृत्त हो गई है जिले से अभी तक उनकी जगह पर किसी एएनएम की तैनाती नही हो पाई है उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है जल्द ही अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे