Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

देखिये VIDEO :दो समुदायों के बीच हुई मारपीट,फायरिंग व आगजनी की घटना से क्षेत्र मे दहशत का महौल




मनीष ओझा
प्रतापगढ़। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से 4 लोग घायल हो गए, जिनमे 3 गंभीर रूप से घायलों को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। 
वीडियो 


जानकारी के अनुसार कौहडौर थाना क्षेत्र के तिवारीपुर खुर्द गॉव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, इस दौरान फायरिंग और आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया गया ।उक्त विवाद में एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष से दर्जनों लोग इकट्ठा होकर उसके घर के सुनील कुमार(25)पुत्र रामबली व श्यामू(45)पुत्र रामखेलावन व राघवेंद्र(21)पुत्र श्यामू व रंगीला(40)पत्नी रामबली निवासी तिवारीपुर खुर्द को मारपीट कर घायल कर दिया ।इस दौरान मारपीट का विरोध करने पर दंबगो ने  जमकर फायरिंग की व छप्पर में आग लगा दिया। घटना को लेकर गॉव में दहशत का महौल व्याप्त । घटना के मद्देनजर पुलिस की चहल कदमी होती रही ।घायलो को लोगो ने इलाज हेतु जिला अस्पताल लाए जहॉ से प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर रूप से घायल सुनील,श्यामू,व राघवेंद्र को  इलाहाबाद रेफर कर दिया गया ।वही दूसरे पक्ष के लोगो ने उक्त मामले में पुलिस पर एक तरफा कार्यवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस द्वारा घर में घुस कर तोड फोड करने का आरोप लगाया है । आगजनी में फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।इस सम्बन्ध में कोहड़ौर कोतवाल से फ़ोन द्वारा बात करने पर उन्होने बताया  कि अभी एक पक्ष की तरफ से ही तहरीर मिली है।मामले को गम्भीरता से लिया गया है घटना के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद है ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे