शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश से गुरूनानक जंयती का अवकाश घोषित करने की मॉग उत्तर - प्रदेश बार कौसिंल के पूर्व चेयरमैन व उत्तर -'प्रदेश अधिवक्ता महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल एडवोकेट ने करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय की अवकाश तालिका में सिक्ख भाइयों से सम्बन्धित कोई अवकाश नही है । श्री शुक्ल सोमवार को जिला कचहरी व दीवानी में अधिवक्ताओं से जनसम्पर्क करने के उपरान्त जिला बार एशोसिएसन कार्यालय में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए आशा व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार भाजपा के घोषणा पत्र के अनुरूप सामूहिक बीमा योजना की आयु सीमा 60 वर्ष से बढाकर 70 वर्ष सुनिश्चित करेगी एंव अधिवक्ताओं को जीवन काल में लाभ मिलने वाली अधिवक्ता कल्याणीकारी योजना की धनराशि डेढ लाख से बढोत्तरी कर पॉच लाख शीघ्र ही कर दी जायेगी । उन्होने बताया कि प्रतापगढ जनपद के दिवंगत अधिवक्ता सतीश कुमार सिह, प्रभाकर सिह, अरूण कुमार, रामप्रसाद मिश्र के परिजनो को सामूहिक बीमा योजना के अन्तर्गत पॉच - पॉच लाख रूपये का अनुदान अधिवक्ता कल्याणकारी ट्रस्टी समिति द्वारा किया जा चुका है । इस दौरान उन्होने अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की । इस मौके पर जिला बार के अध्यक्ष जवाहर लाल द्बिवेदी समेत अन्य अधिवक्ता रहे मौजूद ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ