शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । पत्रकार कल्याण परिषद की बैठक कचहरी परिसर में अध्यक्ष विश्वनाथ त्रिपाठी एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। संचालन महामंत्री राजेश विश्वकर्मा ने कियज्ञं बैठक में संगठन के चुनाव ,पर विचार विमर्श किया गया, जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 13 जनवरी तक सदस्यता का नवीनीकरण किया जाय इस अवधि में ऐसे पत्रकार जो संस्था की सदस्यता लेना चाहें उन्हें भी सदस्य बनाया जाय। संगठन को मजबूत व सक्रिय बनाये रखने पर बल दिया गया। आगामी 14जनवरी 2018 को कचहरी परिसर में एक बजे दिन में चुनावी बैठक होगी । बैठक में संरक्षक अब्दुल करीम खां, विष्णुधर दुबे, सुभाष त्रिपाठी , रविशंकर मिश्र, अभिनव, परमानन्द मिश्र, राजीव कुमार, राधेश्याम, रंजीत कुमार , नरेंद्र कुमार पांडेय , अजय कुमार आदि मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ