Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोस्ट कल्याण संस्थान मेधावी छात्र,छात्राओं के साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित करेगा



खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।मोस्ट समाज ने तीन जनवरी को तिकोनिया पार्क गुदड़ी के लाल कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कमर कसी, मोस्ट कल्याण संस्थान के निदेशक श्यामलाल निषाद ने तीन जनवरी  गुदड़ी लाल कार्यक्रम में भारी भीड़ व बच्चों की प्रतिभागिता को ध्यान में रखते हुए  नगर प्रशासन से  तिकोनिया पार्क के आसपास अलाव जलाने व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने की माग की।
 श्री निषाद ने बताया कि मोस्ट कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित तीन जनवरी का तिकोनिया पार्क  कार्यक्रम माता सावित्री बाई फूले के संघर्षो व मेधावी छात्र,छात्राओ के सम्मान व अभिप्रेरण पर केंद्रित होगा जिसमे जनपद सुलतानपुर के सामाजिक चिन्तकों द्वारा 2017 में इण्टरमीडिएट व हाई स्कूल उत्तीर्ण छात्र,छात्राओ को मेरिट के आधार पर इण्टरमीडियट का प्रथम पुरस्कार टेबलेट व हाईस्कूल का प्रथम पुरस्कार साईकिल दोनों वर्ग का द्वितीय पुरस्कार चेयर टेबल लैम्प एव तृतीय पुरस्कार लैम्पलाइट उपरोक्त पुरस्कार पाने वालों के माता,पिता को भी सम्मानित किया जाएगा। 24 बच्चों को स्कूल बैग व प्रतिभाग करने वाले सभी गुदड़ी के लालों को स्कूल टिफिन  पुरस्कार स्वरूप व मार्गदर्शन तिकोनिया पार्क सुलतानपुर में किया जाएगा। प्रतिभागियों को अपनी  मार्क सीट व आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।            
 कार्यक्रम के आयोजक श्यामलाल निषाद ने अपने समर्थको सहयोगियों व मोस्ट पिछड़े समाज के शुभ चिन्तकों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए यथासम्भव तैयारी व विपरीत मौसम में भी 3 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में तिकोनिया पार्क पहुँचने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे