Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:जरूरतमंदो को खोज कर एलायंस क्लब कर रहा है यह सराहनीये काम


 मनीष ओझा 
प्रतापगढ़। भीषण सर्दी के दृष्टिगत गरीबों व असहायों में कंबल वितरण अभियान के क्रम में ऊनी कपड़ों तथा कंबलों का वितरण एलायंस क्लब इण्टर नेशनल के द्वारा अभियान अनवरत जारी है ।  क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वरिष्ठ समाजसेवी रोशनलाल उमर वैश्य, कवि- साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य 'रत्न'  व क्लब के सदस्यों, पदाधिकारियों द्वारा रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय तीनों प्लेटफार्म तथा अन्य स्थानों पर भ्रमण कर  कपकपाती सर्दी से ठिठुर रहे निराश्रित बच्चों, महिलाओं तथा पुरुषों को ऊनी कपड़े तथा कंबल ओढ़ाया जा रहा है । कंबल तथा ऊनी कपड़े पाकर सभी जरूरतमंदों के चेहरे पर चमक आ गई उन्हें लगा कि इस स्वार्थ के युग में भी उनकी सहायता करने वाला कोई है सभी ने शुभाशीष व दुआएं दी।
कंबल वस्त्र वितरण अभियान में सम्मिलित वरिष्ठ कवि साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य रत्न ने रोशन लाल उमर वैश्य की इस मानवता के पावन कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि पीड़ितों की सेवा ही सच्चा धर्म है अपने सेवा कार्यों से रोशन लाल समाज के लिए मिसाल तथा प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।
कंबल बांटते समय रोशनलाल उमरवैश्य  डिस्ट्रिक्ट गवर्नर तथा वरिष्ठ समाजसेवी ने कहा कि जब तक जीवन और शक्ति हो तब तक निर्धनों निराश्रितों की मदद करता रहूंगा उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध के लिए नहीं वरन ईश्वर सेवा संतुष्ट के लिए यह कार्यकर्ता हूं । यह  अभियान पूरे जाडे भर चलता रहेगा । क्लब के पदाधिकारी प्रतिदिन गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहे हैं । इस अवसर पर संतोष कुमार, सुरेश अग्रवाल ,श्रवण कुमार, देवानंद, अर्चना पांडे, रेखा उमर वैश्य, पूनम गुप्ता ,देवेंद्र कुमार, विवेक रामप्यारे विश्वकर्मा अशोक कुमार विश्वकर्मा, मोहम्मद रईस, कृष्ण मोहन गुप्ता ,छेदीलाल, विवेक यादव आदि उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे