Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जयन्ती पर उल्लास से याद किये गये बस्ती के प्रथम सांसद



सुनील उपाध्याय 
बस्ती । जनपद के प्रथम सांसद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गांधी कला भवन के साथ ही अनेक शैक्षणिक संस्थानों के संस्थापक पं. उदयशंकर दूबे की 117 वीं जयन्ती मालवीय रोड स्थित गंगा प्रसाद स्कूल में संकल्पों के साथ मनाया गया। 
    विद्यालय के छात्रों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पं. उदयशंकर को नमन् किया। कला प्रसार समिति के संयुक्त सचिव हरिस्वरूप दूबे ने कहा कि पं. उदयशंकर महात्मा के विचारों से इतना प्रेरित थे कि उन्होने बस्ती मंें   गांधी कला भवन की स्थापना इस उद्देश्य से कराया कि बापू के विचार और संस्कारों से नई पीढी प्रेरणा प्राप्त करती रहेगी। गांधी कला भवन अब भले ही प्रशासन के हाथ में हो किन्तु कला प्रसार समिति उद्देश्यों के प्रति समर्पित होकर अपनी भूमिका का निर्वहन करती रहेगी। 
    कार्यक्रम में श्रीमती सरोज श्रीवास्तव, सूर्यकान्त त्रिपाठी, कु. शालिनी, रवि, पलक, काजल, आंचल, सुमन, आरोही, सौम्या, पल्लवी, मुस्कान, संध्या, अंश, विकास के साथ ही अनेक छात्र और समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे