शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । नगर भगवॉ चुगी स्थित राजकीय दिव्यांग स्कूल क्लब के सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ पहुचे एलायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोशन लाल उमरवैश्य ने दिव्यांग बच्चों को विभिन्न उपहार देकर बच्चों संग बांटी खुशियां ।
इस दौरान उत्साहित हुए बच्चों ने शिक्षाप्रद तथा रोचक, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि / साहित्यकार डॉ दयाराम और रत्न ने की । इस मौके पर बच्चों द्वारा विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार ने भी अपनी रचनाएं पढ़कर लोगों में समाज सेवा के प्रति एक सीख देते हुए रोशन लाल को एक मिशाल बताया । इस मौके पर क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोशन लाल उमरवैश्य ने कहा कि सेवा तथा दान से धरती को स्वर्ग बनाया जा सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आय का कुछ अंश भूखे, प्यासे तथा निराश्रित लोगों की सेवा में लगाया जाना चाहिए । कार्यक्रम में पहुंची समाज सेविका श्रीमती पूनम गुप्ता ने कहा कि रोशन लाल उमर वैश्य से समाज सेवा का अनुकरण करना चाहिए, उन्हीं से प्रेरित होकर मैं भी समाज सेवा कार्य में आगे बढ़ रही हूं । इस मौके पर परमजीत सिंह, तेजिंदर सिंह, अशोक कुमारी, तेजस गुप्ता, बृजेश चौधरी, अंजनी मिश्र, श्री नारायण यादव, अमृता कुशवाहा, प्रतिभा रानी, रामपाल सिंह, कमर हुसैन, विवेक यादव, शंकरलाल, रोहित सिंह, राजेश, सूरज, दीपक कुमार, इंद्रजीत, विशाल, सत्येंद्र, अमन समेत आदि लोग मौजूद रहे ।
![]() |
| समाजसेवी पहुचें दिव्यांग स्कूल, बच्चों को उपहार दे बाटी खुशियॉ |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ