ब्रह्मदेव समाज के ब्लाक कमेटी का हुआ गठन,
विजय तिवारी अध्यक्ष व शैलेश पाण्डेय बने मंत्री
शिवेश शुक्ल
प्रतापगढ़ । ब्रह्मदेव समाज के तत्वाधान में जिले के आसपुर देवसरा ब्लाक के पूरे दलपतशाह स्थित डी एन तिवारी शिक्षण संस्थान पर आयोजित कवि गोष्ठी व संगठन के विस्तार के दौरान मौजूद बतौर अतिथि संगठन के जिला अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र नारायण तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति की सहायता पहुंचाना ब्रह्मदेव समाज का उद्देश्य है ।उन्होंने कहा कि जनपद में संगठन प्रभावी तभी साबित होगा, जब तहसील, ब्लाक, न्याय पंचायत व ग्राम स्तर पर हम सभी सक्रिय रुप से अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधानाध्यापक पंडित श्याम शंकर मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज का उत्थान समाज के सभी वर्गों के हित को सुरक्षित करेगा ।
इसके पूर्व ब्रह्मदेव समाज के आसपुर देवसरा ब्लॉक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पंडित विजय नारायण तिवारी को ब्लॉक अध्यक्ष, शैलेश पांडे को महामंत्री, त्रिवेणी त्रिपाठी को ब्लॉक उपाध्यक्ष तथा पंडित श्याम शंकर मिश्र को संरक्षक मनोनीत किया गया। इसी के साथ ब्रह्मदेव साहित्य समाज के अध्यक्ष पंडित प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम ने राहुल पांडे अविरल को ब्रह्मदेव साहित्य समाज का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया। इसके उपरांत आयोजित संगोष्ठी में पण्डित जयराम राही, सुरेश नारायण दुबे, शेष नारायण दूबे हमराही, प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम व शिवेश शुक्ल समेत दर्जनभर कवियों ने काव्य पाठ कर अपनी रचनाओं से महफिल में समा बांध दिया । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक विजय नारायण तिवारी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर महामंत्री संतोष कुमार पांडे, प्रचार मंत्री राजेंद्र शुक्ल दीनबंधु, युवजन समाज के जिलाध्यक्ष कार्तिकेय मिश्र, कमलेश पांडे, संजय कुमार दुबे, मान मिश्र, अतुल पांडे, सावन मिश्र, अमरेंद्र मिश्र, विपिन कुमार, दीपक दुबे, अरुण कुमार, गया प्रसाद त्रिपाठी, अंबिका प्रसाद तिवारी, प्रमोद पांडे, जय प्रकाश मिश्र समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
![]() |
| मनोनीत हुए पदाधिकारी |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ