Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शिक्षा के बगैर विकास सम्भव नहीं : अंसारी


प्रतापगढ़ : नव वर्ष के उपलक्ष्य में पट्टी तहसील के सरायमधई में गत ०१ जनवरी को तरुण चेतना प्रतापगढ़ के तत्वधान में सहज शिक्षा परियोजना के अंतर्गत शिक्षार्थीयो के साथ बैठक किया गया जिसमें प्रोजेक्ट डायरेक्टर हकीम अंसारी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के बगैर किसी व्यक्ति का विकास सम्भव नहीं है।  श्री हकीम के मुताबिक इस सहज शिक्षा परियोजना के कार्यक्रम में कम्प्यूटर एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से महिलाओं को साक्षर किया जाएगाए जिसमें 02 माह में उन्हें जीवनोपयोगी शिक्षा प्रदान की जाएगी।
इसके लिए संस्था की देख.रेख में पहले साल एक साथ कुल सोलह केंद्र संचालित किया जा रहा है। पट्टी व आसपुर देवसरा ब्लाक में आठ.आठ केंद्र चलाया जाएगाण्  इसी क्रम में संस्था की वरिष्ठ कार्यकर्ता मुन्नी बेगम ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा सिर्फ नौकरी के लिए नहीं बल्कि सम्मानजनक जीवन जीने के लिए भी जरूरी है जिसके बिना जीवन अधूरा है। कार्यक्रम में ठण्ड के बावजूद महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता थाण् अंत में अनुदेशक.प्रज्ञा दूबे व् रीना यादव ने सबके प्रति आभार प्रकट किया। इस मे  पूर्व कनिष्ट ब्लॉक प्रमुख सीताराम वर्माए राकेश गिरीए शिवकुमारीए पूर्व प्रधान मेहरुन्निसाए रीना यादवए आशा देवीए  मुनव्वरए शकील बाबा आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे