Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:सेटेलाइट फोन के साथ संदिग्ध युवक गिरफ्तार


अखिलेश्वर तिवारी
एटीएस की टीम कर रही पूछताछ

बलरामपुर ।। थाना पचपेड़वा क्षेत्र में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक सेटेलाइट फोन के साथ संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया । बताया जा रहा है कि यह प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन सऊदी अरब से भारत में लाया गया था जो पिछले 1 सप्ताह से संचालित हो रहा था । जिसके सिग्नल के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए युवक को गिरफ्तार किया । पकड़े गए आरोपियों से एटीएस की टीम गहन पूछताछ कर रही है ।
               जानकारी के अनुसार जनपद बलरामपुर भारत नेपाल सीमा से सटा होने के कारण आतंकी संगठनों के निशाने पर रहा है । नेपाल से घुसपैठ की भी बराबर संभावना बनी रहती है जिसके चलते सशस्त्र सीमा बल एवं यूपी पुलिस सीमावर्ती क्षेत्र में बराबर सतर्कता बरत रही है । इसी का नतीजा है कि आज सेटेलाइट फोन के साथ संदिग्ध युवक की गिरफ्तारी हो पाई है । पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार का कहना है कि थाना पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी मजहर हुसैन जो सऊदी अरब के अलकसीम नामक शहर में रहता था और 18 दिसंबर को ही सऊदी से भारत आया था । मजहर हुसैन अपने साथ एक प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन जो भारत में प्रतिबंधित हैं भी लेकर आया था । जिसे उसे सलीम नामक युवक ने अपने घर देने के लिए सऊदी अरब से ही दिया था । सलीम भी रामनगर का ही रहने वाला है और उसने टिफिन में रखकर सैटेलाइट फोन अपनी पत्नी को देने के लिए कहा था जिसे मजहर ने 28 दिसंबर को गांव आने पर उस के हवाले कर दिया । बीते 1 सप्ताह में कई बार इस सैटेलाइट फोन से बात की गई जिसके सिग्नल के आधार पर ट्रेस करते हुए पुलिस की टीम उसके घर तक पहुंची और अंततः आज गिरफ्तार करने में सफलता मिली । उन्होंने बताया कि विस्तार से पूछताछ की जा रही है । कहीं ना कहीं इस पूरे घटनाक्रम का किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता । गणतंत्र दिवस नजदीक आ रहा है और नेपाल के रास्ते आतंकी गतिविधि संचालित होने की भी खबरें बराबर आ रही हैं जिसको लेकर इस फोन की बरामदगी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है । पुलिस ने मजहर हुसैन के साथ सलीम के पिता हबीबुर्रहमान व उसके पुत्र दिलशाज को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है । पकड़े गए आरोपी से एटीएस की टीम भी गहन पूछताछ कर रही है । सेटेलाइट फोन के साथ गिरफ्तारी के बाद भारतीय सुरक्षा तंत्र पर भी सवालिया निशान लगना स्वाभाविक है । सऊदी अरब से लेकर भारत मे पचपेड़वा तक पहुंचने में कई सुरक्षा एजेंसियों के सामने से यह युवक सेटेलाइट फोन लेकर गुजरा होगा । हवाई अड्डे पर भी गहन छानबीन वा जांच की जाती है । इसके बावजूद भी सैटेलाइट फोन के बारे में किसी को कोई पता नहीं चला और आसानी से यह युवक सैटेलाइट फोन लेकर सऊदी अरब से भारत के दूसरे छोर भारत नेपाल सीमा वर्ती गांव रामनगर में आसानी से पहुंच गया । जिससे साफ जाहिर होता है कि तमाम घटनाओं के बाद भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क नहीं है और इसी का फायदा उठाकर तमाम घटनाएं की जा रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे