Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्रीराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवादास्पद मसले को सुलझाने आयेगा प्रतिनिधिमंडल



एमआइटी वल्र्ड पीस यूनिवर्सिटी के दौरे में शामिल रहेंगे बुद्धिजीवी


वासुदेव यादव 
फैजाबाद। श्रीराम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद के विवादास्पद मसले को सुलझाने के लिए एमआइटी वल्र्ड पीस यूनिवर्सिटी एवं विश्वशांति केन्द्र (आलंदी), माईर्स एमआइटी की ओर से विश्वशांति प्रातिनिधिमंडल- अध्ययन समूह सांस्कृतिक राजधानी अयोध्या नगरी का दौरा करेंगे।  ७ जनवरी को आयोजित इस दौरे में देश के जाने माने वैज्ञानिक, चिंतनशील, शिक्षाविद, धर्मपंडित एवं वरिष्ठ पत्रकारों का समावेश होगा।

इस अध्ययन समूह में विश्वशांति प्रतिनिधि मंडल के विश्व विख्यात कम्प्यूटर वैज्ञानिक एवं नालंदा विवि के कुलपति पद्मभूषण डॉ. विजय भटकर, एमआइटी वल्र्ड पीस यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष तथा विख्यात शिक्षाविद् प्रा.डॉ. विश्वनाथ दा. कराड, नागपुर विवि  के पूर्व कुलपति डॉ.एस.एन.पठाण, राम जन्मभूमि न्यास के पूर्वाध्यक्ष डॉ. रामविलास वेदांती, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक, वैज्ञानिक डॉ. राजेन्द्र शेंडे, पूर्व केन्द्रीय मंत्र डॉ. आरिफ मोहम्मद खान, फैजाबाद के पूर्व पुलिस आयुक्त डॉ. कमल टौरी, भारतरत्न मरहूम अबूल कलाम आजाद के पोते तथा वरिष्ठ पत्रकार फिराजे बख्त अहमद, जानेमाने इस्लामिक अनीस चिश्ती आदि शामिल रहेंगे। एमआइटी विश्वशांति प्रतिनिधी मंडल अपने नियोजित अयोध्या दौरे में सभी स्थलों का दौरा करेंगे। साथ ही विश्वधर्मी श्रीराम मानवता भवन स्थापित करने की संकल्पना लोगों के सामने रखने का प्रयास करेगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे