Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद:किशोर का गला रेतकर हत्या, हडकंप


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद:हैदरगंज थाना क्षेत्र के गांव कोरो राघवपुर में रविवार दोपहर से लापता कक्षा नौ के छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई,
सोमवार शाम लगभग 5:00 बजे गांव स्थित गन्ने के खेत में मासूम छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव को रोड राघवपुर निवासी अशोक सिंह का 14 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कक्षा 9 का छात्र था वह रविवार दोपहर से ही घर से लापता था परिवार जनों ने काफी खोजबीन कि कहीं कुछ पता न चलने पर भाई प्रतीक सिंह ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू की इस बीच गांव स्थित अशोक सिंह के घर से लगभग 200 मीटर दूरी पर स्थित कुएं में छात्र की चप्पल बरामद हुई, रात भर छात्र की तलाश की जा रही सोमवार को भी खोजबीन जारी रही शाम करीब 4:30 बजे मैं गांव स्थित गन्ने के खेत में गांव वासियों ने दिव्यांशु का शब देखा इस से हड़कंप मच गया सूचना पर सीओ बीकापुर वीर विक्रम सिंह थाना अध्यक्ष हैदरगंज रामचंद्र सरोज मैं पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया मृतक छात्र दिव्यांशु के गले पर गहरे घाव हैं उसका दाहिने हाथ पर अंगूठा कटा मिला, इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है सीओ बीकापुर वीर विक्रम सिंह ने बताया कि शव   को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच पड़ताल की जा रही है सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे