Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधायक रूदौली को मातृ शोक


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद: रूदौली विधायक राम चन्द्र यादव की माताजी श्याम राजी यादव का निधन हो गया।उनका अंतिम संस्कार अयोध्या के रामघाट पर आज दोपहर 12 बजे किया जाएगा।बता दे बिगत दो माह से बीमार चल रही विधायक की माताजी को अस्पताल से घर जीवन रक्षक प्रणाली पर रख एम्बुलेंस से लाया गया।गाँव घटौली पहुंचने पर रात्रि को लगभग  एक बजे (1:00 )उन्होंने अपने आवास पर अन्तिम सांस ली।पार्थिव शरीर घटौली गाँव से आयोध्या के रामघाट ले जाया जाएगा जहाँ दाह संस्कार किया जाएगा।उक्त जानकारी दिनेश यादव प्रभारी /संयोजक भाजपा विधायक जन सहयोग केंद्र रुदौली ने दी।उनके निधन की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी उनके निधन पर पूर्व मंत्री अब्बास अली ज़ैदी उर्फ़ रुश्दी मियां,चेयर मैन जब्बार अली,पूर्व चेयर मैन अशोक कसौंधन,राजेश गुप्ता,मो अतीक खान,अब्दुल जब्बार एड्वोकेट, शाह मसूद हयात ग़ज़ाली,मुनव्वर अली,सर्वजीत सिंह,राम भोला तिवारी,गया शंकर एड्वोकेट,आशीष शर्मा,राज किशोर सिंह,शिवराम यज्ञसेनी,बुधराम राजपूत,संतराम यादव,आरिफ प्रधान,मो अली,शहीम अहमद,रघुनन्दन चौरसिया,राम नरेश गुप्ता,राजीव तिवारी,निशात अली खान,प्रताप बहादुर सिंह,राम प्रेस यादव आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए संकट की इस घडी मे विधायक जी को ईश्वर से दुख सहने की शक्ति देने की कामना की है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे