Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ये क्या! कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडिंट ने चीन से कर डाली मोदी सरकार की तुलना


अलीम खान 
अमेठी (यूपी). कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडिंट ने अपने दो दिवसीय अमेठी दौरे के पहले ही दिन केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंंने केंद्र की मोदी नेतृत्व वाली  सरकार की तुलना पड़ोसी देश चीन से कर डाली।

'मेक इन इंडिया' जैसी योजनाओं पर सरकार की आलोचना

कांग्रेस अध्यक्ष ने कटाक्ष भरे शब्दों में  कहा कि जो काम चीन की सरकार दो दिन में करती है, उसे करने में मोदी सरकार को एक साल लग जाता है। वहीं  राहुल गांधी ने युवाओं की बेरोजगारी समेत 'मेक इन इंडिया' जैसी योजनाओं पर भी सरकार की आलोचना की।


पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करने के इरादे से यूपी का दौरा
राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत रायबरेली के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना से शुरु की है। इसके बाद उन्होंंने अपने पुराने अंदाज में निगोहा के एक ढाबे पर रुक कर चाय और पकौड़ी का भी लुत्फ़ उठाया है। 
आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल के यूपी का पहला दौरा होने के चलते प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता भी 
राहुल के साथ-साथ हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि राहुल के उत्तर प्रदेश दौरे का आगामी लोकसभा चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को फायदा होगा। वहीं जानकारों की मानें तो राहुल 2019 के आगामी लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करने के इरादे से यूपी का दौरा कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे