कड़ाके की ठण्ड को देखते हुये जिलाधिकारी ने वहां पर कम्बल भी वितरित किया
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ :जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने आज पट्टी तहसील के अन्तर्गत ओ0डी0एफ0 ग्राम उसरौली में चौपाल लगाकार ग्रामीणों की समस्याये सुनी।
 |
| निराश्रित लोगो को कम्बल वितरित करते डीएम |
कड़ाके की ठण्ड को देखते हुये जिलाधिकारी ने वहां पर गरीब, असहाय एवं निराश्रित लोगो को कम्बल का वितरण भी किया। चैपाल में शौचायल के विषय में जिलाधिकारी ने ग्रामीण से जानकारी ली तो ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि 144 शौचालयों का सत्यापन किया जा चुका है। चैपाल में ग्रामीणो ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि विद्युत आपूर्ति 3 दिन आती है तथा उसके बाद नही आती है। इस ग्राम में 30 कनेक्शन लिया गया है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि इस ग्राम में कैम्प लगाये तथा जिन्हें कनेक्शन की आवश्यकता हो उन्हें दिया जाये। जो भी लोग विद्युत की चोरी करते है उनके खिलाफ कार्यवाही की जाये। जिलाधिकारी द्वारा आज के चैपाल में हैण्डपम्प, आवास, सड़को के विषय में चर्चा की गयी।
 |
| चौपाल में मौजूद ग्रामीण व अन्य |
जिस पर वहां पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि यह सब सुविधायें यहां पर दुरूस्त है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पट्टी जे0पी0 मिश्र, परियोजना निदेशक अरविन्द सिंह, डी0सी0 मनरेगा जर्नादन प्रसाद यादव, जिला कृषि अधिकारी अश्वनी सिंह, समाज क्लयाण अधिकारी प्रवीण सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सन्तोष कुमार श्रीवास्तव सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ