सुनील उपाध्याय
बस्ती ।आज बस्ती जिले में मानवता को शर्मसार करने की घटना से सामने आयी है । पूरे देश मे जहाँ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के देश के प्रधानमंत्री नारे लगा रहे है वही जिले में नवजात बेटियों को झाड़ियों में फेंका जा रहा है । सुबह इम्लियाधीश गांव में सुबह गांव की आशा देवी को सड़क किनारे जाते समय किसी बच्चे कब रोने की आवाज सुनाई दी । नजदीक जाकर देखा तो वह दंग रह गई । एक नन्ही बच्ची झाड़ियों में रो रही थी आशा देवी ने आसपास के लोगो को बताया साथ ही 100 को भी सूचित कर दिया गया । सूचना पर पहुची 100 की टीम के प्रभारी प्रेम शंकर शुक्ला व कॉन्स्टेबल सन्दीप कुमार बच्ची को तुरंत सी एच सी हरैया ले गये । जहाँ बच्ची का इलाज चल रहा है ।
लेकिन इस तरह झाड़ियों में नवजात बच्ची का पाया जाना छेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ । कि आखिर एक माँ ने अपने कलेजे के टुकड़े को क्यो झाड़ियों में फेंक दिया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ