Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:डान्स इण्डिया डान्स में चयनित सुकृति चन्द्र रतन का डीएम ने उत्साहवर्धन किया




सुनील उपाध्याय 
बस्ती । कत्थक के क्षेत्र में जनपद का मान बढाकर जी.टी.वी.  ‘डान्स इण्डिया डान्स’ लिटिल मास्टर प्रतियोगिता में चयनित होने वाली सुकृति चन्द्र रतन का जिलाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने हौंसला बढाते हुये उत्साहवर्धन किया। उन्होने चयन प्रक्रिया के बारे में नृत्य धाम के नृत्य गुरू मास्टर शिव से विस्तार से जानकारी प्राप्त किया। कहा कि ऐसे कलाकारों को पर्याप्त अवसर दिये जाने की जरूरत है। 
नृत्य धाम के नृत्य गुरू मास्टर शिव के मार्ग दर्शन मंे नृत्य का प्रशिक्षण ले रहे सुकृति चन्द्र रतन, जान्हवी पाण्डेय और उत्कर्ष पाण्डेय ने लखनऊ मंें हुये जी.टी.वी.  ‘डान्स इण्डिया डान्स’ लिटिल मास्टर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इनमें से सुकृति चन्द्र रतन का चयन दिल्ली में आयोजित होेने वाले डायरेक्टर राउन्ड के लिये हुआ जबकि जान्हवी पाण्डेय को चयन हेतु एक और अवसर दिया गया है। उत्कर्ष पाण्डेय लगभग 450 प्रतिभागियों में द्वितीय राउन्ड तक पहुंचे। मास्टर शिव ने बताया कि जनपद के नृत्य क्षेत्र में यह बड़ी सफलता है जब अवसरों के द्वार खुल रहे हैं। 
सुकृति चन्द्र रतन के जी.टी.वी.  ‘डान्स इण्डिया डान्स’ लिटिल मास्टर प्रतियोगिता में चयनित होने पर डा. शैलजा सतीश, सतीश चन्द्र राय, सुनील पाण्डेय, आशीष कुमार, जसवीर सिंह यादव, विनोद उपाध्याय, गौरीशंकर, शालिनी, आकांक्षा पाण्डेय ‘आशी’, रत्ना पाण्डेय, राना दिनेश प्रताप सिंह, डा. विनायक, चन्द्रमौलि पाण्डेय, अविनाश श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार, गिरजेश कुमार, दीपक प्रेमी, रंजना अग्रहरि, अरून्धति, लीलावती शुक्ल, मीनाक्षी शुक्ल, तनय, मिथलेश राय आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे