अमरजीत सिंह
फैजाबाद:पिछले बीस वर्षो से बंद पडा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की हालत बहुत खराब हो गयी है।अस्पताल जर्जर अवस्था में खड्डर में तब्दील हो गया है, डाक्टरों की तो कोई बात ही नही इसमें शायद बीस साल से कोई आवागमन भी नही हो रहा है।क्षेत्रीय लोगों व ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों से इसकी शिकायत की है लेकिन कोई सुधि लेने नही आ रहा है और समस्या जस की तस बनी हुई है।इससे चिकित्सा सेवाओ के लिए दूर जाना पडता है, लोग अपने को पिछडा समझते है।रूदौली के पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी"रूश्दी मियाँ" का पैतृक निवास इसी गाँव में है, फिर भी समस्या का निपटारा नही हो रहा है।ग्रामीण एखलाक अहमद, रामदेव, राकेश कुमार, आदि लोगो का कहना है कि इससे क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओ का बेहतर लाभ होगा जब इसमें पहले की तरह डाक्टरों की तैनाती व जर्जरमुक्त हो जाए।नरौली के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामबहादुर का कहना है कि इसके लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन सुधार नही हो सका।पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी"रूश्दी मियाँ" का कहना है कि जल्द ही समस्या से क्षेत्रवासियों को निजात मिल सकेगी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ