सुनील उपाध्याय
बस्ती | समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह यादव ‘साजन’ का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने रविवार को सपा नेता महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में टोल प्लाजा के निकट फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। वे सड़क मार्ग से गोरखपुर जा रहे थे।
सुनील सिंह यादव ‘साजन’ ने पार्टी नेताओं का आवाहन किया कि वे अन्याय के विरूद्ध मुखर संघर्ष करें। भाजपा की सरकार में किसानों, नौजवानों के हितों का गला घोटा जा रहा है। कहा कि आलू और गन्ना किसान परेशान हैं, भाजपा ने आंगनवाडी कार्यकत्रियों, प्रेरकों से जो वायदा किया था हक मांगने पर उन्हें पुलिस की लाठियां दी गई। संत की सरकार में सच का गला घोटा जा रहा है और तार्किक विरोध करने वालों को भाजपा नेताओं के इशारे पर फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। इसे सपा बर्दाश्त नहीं करेगी।
आवाहन किया कि पार्टी नेता अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाय जिससे नोट बंदी और जीएसटी लागू कर देश को तबाही के रास्ते पर ले जाने वाली भाजपा सरकार से देश, प्रदेश को मुक्ति मिल सके। सपा मुखिया अखिलेश यादव जनहित के सवालांे पर लगातार संघर्ष कर रहे हैं, हमें इसे और धार देना होगा।
स्वागत करने वालों में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र यादव, कक्कू शुक्ल, डा. सत्य प्रकाश उपाध्याय, अरविन्द सोनकर, मोनू यदुवंश, अनवर हुसेन, जितेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, जिब्बू खान, रवि सोनी, अंकित कसौधन, छोटू मिश्रा, अंकित शुक्ल, रामसनेही यादव, अखिलेश यादव, राजेश यादव, रिन्टू के साथ ही पार्टी के अनेक नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ