Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:प्रदेश की सरकार छात्र संघ चुनाव कराने की दिशा में गंभीर नही:छात्र संघ


सुनील उपाध्याय 
 बस्ती । ए.पी.एन. पी.जी. कालेज छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र नेताओं, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्षों पदाधिकारियों ने रविवार को सिविल लाइन्स स्थित सपा के प्रदेश सचिव कृष्ण चन्द्र सिंह के आवास पर संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर अमन प्रताप सिंह को अपना समर्थन दिया। 
छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष राय अंकुरम श्रीवास्तव, रामकेवल यादव,  मनोज सिंह, देवीलाल, मनोज सिंह रानू, महेन्द्रनाथ यादव, सुभाष चौधरी, विवेक शुक्ल ‘पिन्टू’ राम सिंह यादव, विवेक सिंह, विवेक श्रीवास्तव, अनमोल रत्न पाण्डेय, अविनाश पाण्डेय आदि ने एक स्वर से एपीएन छात्र संघ चुनाव में अमन प्रताप सिंह का समर्थन करते हुये कहा कि छात्र संघ चुनाव कराने के लिये अमन प्रताप ने काफी संघर्ष किया। छात्रों में उनके प्रति विशेष लगाव है। इसे देखते हुये उन्हें समर्थन दिया जा रहा है।
छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान प्रदेश की सरकार छात्र संघ चुनाव कराने की दिशा में गंभीर नही है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार का कार्यभार संभालते ही समूचे प्रदेश में छात्र  संघ चुनाव कराने की घोषणा कर दिया था। 
पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र संघ के चुनाव लोकतंत्र की प्रारम्भिक पाठशाला है। इतिहास इस बात का साक्षी है कि डिग्री कालेजों से निकलकर अनेक छात्र नेता मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक हुये। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह इसके उदाहरण है। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्षों ने कहा कि एपीएन छात्र संघ के चुनाव में वे अमन प्रताप सिंह को इसलिये समर्थन दे रहे हैं क्योंकि अमन के भीतर छात्र हितों को लेकर संघर्ष करने की क्षमता है। 
अमन प्रताप सिंह ने पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों द्वारा समर्थन दिये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि इससे उनका मनोबल बढा है। उनका उद्देश्य छात्र राजनीति के माध्यम से परस्पर विश्वास और एपीएन में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाना है क्योंकि पूर्व के वर्षो में एपीएन की ख्याति को कुछ चंद नेताओं ने काफी नुकसान पहुंचाया है और गुरू शिष्य की सुदीर्घ परम्परा को भी आघात लगा। 
प्रेस वार्ता में अनेक छात्र संघ पदाधिकारी एवं छात्र उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे