डॉ ओपी भारती
गोण्डा (वजीरगंज):- कैबिनेट मंत्री रमा पति शास्त्री के 64वें जन्म दिवस पर स्थानीय कस्बा स्थित हनुमान गढ़ी मन्दिर पर भाजपा नेता व अध्यक्ष जय हिंद परिषद पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के गरीब लोगों को रजाई वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में नैका, सुशीला,जावन्ती, मंजू ,चम्पा,राम देव सहित कुल 50 लोगों को रजाई वितरित की गई।इस अवसर पर मण्डल महामंत्री सत्य प्रकाश तिवारी,गुड्डू सिंह,दिलीप प्रधान,सन्तोष सिंह,रसीद अहमद प्रधान,अशोक गुप्त,पिंटू गोस्वामी,रिंकू द्विवेदी,प्रदीप तिवारी,राम दास मौर्य,प्रवीन कुमार सिंह,राजन कनौजिया, काशी नेता आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ