सुनील उपाध्याय
बस्ती । कड़कडाती ठंड के बीच वी केयर फाउन्डेशन की ओर से बुधवार को वृद्धा आश्रम चननी में वृद्ध माताओं, पुरूषों का चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवा देते हुये ठंड से बचाव के लिये कम्बल वितरित किया गया। अलाव के लिये आश्रम को एक क्विंटल लकड़ी भी दान दिया गया।
सेवा हास्पिटल के डा. मो. अहमद ने वृद्ध माताओं, पुरूषों का परीक्षण करते हुये उन्हें ठंड से बचाव का सुझाव दिया। कहा कि वृद्धों की सेवा से बडा कोई पुनीत कार्य नही है।
आश्रम के सचिव अतुल कुमार शुक्ल ने सहयोग के लिये आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जन सहयोग से और बेहतर कार्य करने की ताकत मिलती है। वृद्धों को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है।
कम्बल वितरण और निःशुल्क चिकित्सा शिविर में अतुल मिश्र, प्रदीप शुक्ल, पंकज श्रीवास्तव, , अम्बिकेश्वरमणि त्रिपाठी, निर्मलेन्द्र मिश्र, अनुपम श्रीवास्तव, सुखराम यादव, निर्मला पाण्डेय, इमरान अहमद, व्यूटी, अमर द्विवेदी, किरन यादव, कुश शुक्ल आदि ने योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ