Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की महिला उत्पीड़न की सुनवाई



महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को दिलाये त्वरित न्याय -अनीता सिंह
शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वकांक्षी योजना के तहत महिला उत्पीड़न मामलों में त्वरित न्याय दिलाने के लिये उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अनीता सिंह ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में महिला उत्पीड़न से जुड़े शिकायतों की सुनवायी की।
पीड़ित महिलाओ की समस्याओ को सुनती आयोग की सदस्या 

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या के समक्ष  कुल 3 महिलाओं ने अपनी शिकायत शिकायतें दी जिसमें नगीना बेगम निवासी दहिलामऊ ने अपने पति मो0 असलम के खिलाफ अत्याचार करने की शिकायत, हीरामनि जायसवाल निवासी इलाहाबाद ने बताया कि उनके नाती को पतंजलि स्कूल से उनके दामाद मनोज जायसवाल जो कि कुण्डा में निवास करते है द्वारा उठा ले जाने की शिकायत एवं प्रभावती सैनी ने अपनी पुत्री पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। आयी हुई समस्त शिकायतों कों सम्बन्धित थाने के थानाध्यक्ष को भेजने का निर्देश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनीता सिंह ने दिया और कहा कि इन शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराये। उन्होने यह भी कहा कि महिलायें अपने उत्पीड़न सम्बन्धी कोई भी शिकायत उपस्थित होकर शिकायती प्रार्थना पत्र दे सकती है। जिसकी सुनवाई के लिये महिला आयोग द्वारा त्वरित निस्तारण के लिये कार्यवाही की जायेगी। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित जो भी शिकायतें पुलिस विभाग में आये उसके निस्तारण में लापरवाही न बरती जाये अगर यदि पुलिस विभाग द्वारा लापरवाही की जायेगी तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। श्रीमती सिंह के प्रथम आगमन पर महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित अधिकारी अनुपस्थित थे जिसके लिये उन्होने निर्देशित किया कि महिलाओं के उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों पर बिल्कुल लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी सदर रवि सिंह, महिला थानाध्यक्ष दुर्गावती यादव, बाल संरक्षण अधिकारी अभय कुमार शुक्ला, महिला समाख्या की सरोज सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक से सम्बन्धित महिलाये उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे