Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:हिंदी साहित्य सम्मेलन की बैठक में जताया गया शोक



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । जनपद हिंदी साहित्य सम्मेलन की एक आकस्मिक बैठक सदर बाजार स्थित त्रिपाठी निकेतन पर संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता पंडित कृपा शंकर ओझा व संचालन मंत्री अनिल प्रताप त्रिपाठी ने किया । बैठक में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार ओम निरंकार देव उपाध्याय, मुशायरे की दुनिया में निजामत के बादशाह रहे अनवर जलालपुरी व हास्य कवि सुरेंद्र दुबे के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया । जनपद हिंदी साहित्य सम्मेलन के मंत्री अनिल प्रताप त्रिपाठी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि तीन-तीन साहित्यकारों का आकस्मिक निधन होना बड़े दुख की बात है । स्वर्गीय ओम निरंकार जी उपाध्याय जी पत्रकारिता के साथ-साथ साहित्यिक क्षेत्रों में भी अपना अमूल्य योगदान दिया । अनवर जलालपुरी व कवि सुरेंद्र दुबे को उनके कार्यों के लिए सदैव याद रखा जाएगा । उपस्थित लोगों ने बैठक के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की । इस दौरान प्रमुख रुप से वरिष्ठ साहित्यकार भानु प्रताप त्रिपाठी मराल, रामसेवक त्रिपाठी, रामपाल सिंह, राधे कृष्ण त्रिपाठी, प्रदीप तिवारी, अनूप कुमार पांडेय, राम सवारे तिवारी, डॉ. अमित पांडेय, जय प्रकाश उपाध्याय, सुरेश मिश्रा, प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे