Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा: मनकापुर तहसील में सपा ने दिया धरना


गोंडा : शनिवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर मनकापुर व गौरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ ने मनकापुर तहसील परिसर में ग्यारह सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा |
 पूर्व विद्यायक राम बिसुन आजाद ने मौजूद कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार किसान , व्यापारी , छात्र सभी वर्गों के लिए अभिशाप साबित हो रही है पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है इसी क्रम में गौरा के पूर्व विद्यायक राम प्रताप सिंह ने कहा कि योगी और मोदी की सरकार मिलकर किसानो के खडी फसल को चर रहे है जिससे किसानो की नगदी फसल घुमंतू जानवरों का निवाला बन रहा है और किसान बर्बादी के कगार पर पहुच रहा है |

     इस दौरान जयसेन सिंह , ओमप्रकाश सिंह , बलरामयादव , विजय आजाद , अभिनय मिश्रा , अयोध्या प्रसाद , विक्की मिश्रा आदि लोगो ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये |
इस मौके पर वीरेंद्र सिंह , मैनेजर सिंह , पप्पू पाण्डेय , रईश अहमद , गुड्डू सिंह , अरविन्द यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे |
 कार्यक्रम का सञ्चालन मोहम्मद यासीन और अध्यक्षता राम बिसुन आजाद ने किया |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे