Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हापुड़ :समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ ने धरना प्रर्दशन कर सौपा ज्ञापन


सुनील गिरी 
हापुड। शानिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ ने नगर पालिका स्थित धरना स्थल पर धरना प्रर्दशन कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा । जिलाध्यक्ष सुबोध नागर ने बताया की उ0प्र0 की भाजपा सरकार मे प्रदेश का किसान बेहाल है। सरकार के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रीगण अपने भाषणो मे किसान के कल्याण की अनेक योजनाओ व कार्यक्रमो की घोषणा दिन प्रतिदिन करते आ रहे है परन्तु वास्तव मे धराताल पर किसानो के लिये कोई भी लाभकारी कार्य नही हुआ है। वरिष्ठ सपा नेता एडवोकेट अनिल आजाद ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुऐ कहा की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मुख्यंमत्रित्वकाल मे किसानो को मुफ्त सिंचाई, फसल बीमा, समय पर बिजली, उर्वरक एंव बीज की आपूर्ति की व्यवस्था थी। भाजपा सरकार इनको बनाए रखने मे भी असफल साबित हुई है। किसान दिन प्रतिदिन बर्बाद होता जा रहा है। इस समय निम्न गम्भीर समस्याओ से प्रदेश का किसान जूझ रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष किशन सिह तोमर ने ज्ञापन मे मांग करते हुऐ कहा की आलू की खरीद का वादा सरकार द्वारा सत्ता संभालते ही मार्च 2017 मे किया गया था परन्तु वादा खोखला निकला। आज किसान आलू सडको पर फेकने के लिये मजबूर हो गया है। लागत दाम भी न मिलने से कोल्ड स्टोर से निकासी नही हो रही है, नई उपज आ गई है। किसानो के धान को बिचौलियो द्वारा खरीदा जा रहा है। जिससे धान को किसान औने पौने दाम पर बेचा मजबूरी हो गई है। कुल पांच सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा गया। ज्ञापन देने वालो मे पूर्व राज्य मंत्री भूषण त्यागी, तेजपाल प्रमुख, पुरूषोतम वर्मा, इकबाल कुरैशी, संजय यादव, श्यामसुन्दर भुर्जी, संजय गहलौत, मनजीत चौधरी, इमरान कुरैशी, हसीन चौधरी, कमाल मंसूरी, नाजिम,ललित बाबा, वसीम, मेवाती, बुधप्रकाश कश्यप, अमित यादव, प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे