सुनील गिरी
हापुड। बुधवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारीयो ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। उनहोने बताया की जनपद के प्रधान आपको ग्राम विकास के कार्यो मे आने वाली समस्याओ के सम्बन्ध मे बता रहे है कि जनपद मे प्रधानो व सरकारी कर्मचारियो एंव अधिकारीयो मे आपसी समन्वय सम्बन्ध न होने के कारण ग्राम विकास मे बाधा आ रही है। जिसमे प्रधान अपने को असहाय व उपेक्षित समझ रहे है। हम निम्न बिन्दुओ पर आपका ध्यान आकर्षित करा रहे है। उनाहेने सम्बन्धित अधिकारीयो को बुलाकर निर्देश देने की मांग की है। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव नानक चन्द शर्मा ने बताया की मांग की गई है की माह मेएक दिन जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे पंचायत प्रतिनिधियो की एक बैठक पंचायत दिवस के रूप मे हो जिसम समाधान संम्भव है। गांवो मे विद्यालयो मे अध्यापको की संख्या मानक के अनुसार नियुक्ती की जाये, तथा एक विद्यालय मे आवश्यक रूप मे तीन अध्यापक तैनात किये जाये, आवश्यक रूप से की जाये। व गांव मे राशन कार्ड, विधवा, वद्वा, व विकलांग पेंशन की समस्या का एक माह मे समाधान किया जाये। स्वास्थ को ध्यान मे रखते हुऐ स्वास्थ कर्मियो का ग्रामो मे शिविर लगाये जाये। ग्राम पंचायतो के खाते मे नियमानुसार मतस्य पालन तलाब, मुर्दो, मवेशी ठेके का व 122 बी के जुर्माने के धन को तत्काल दिलाया जाये। कुल 11 मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया जिसमे हरवेन्द्र सिह, नरेन्द्र गिरी, नवीन प्रधान, अमरदीप, निंरजन शर्मा, हेम सिह, रिजवान आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ