Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

और गिरा तापमान, वृद्ध की गई जान


सुनील गिरी 
हापुड़ । सर्दी का शिकंजा कसता जा रहा है। नए साल के पहले दिन जिले का न्यूनतम तापमान एक डिग्री और नीचे खिसक गया। इसके चलते गलन में इजाफा होने से जनजीवन बेहाल हो गया है। उधर पट्टी क्षेत्र में ठंड से एक किसान की जान चली गई।

बुधवार को न्यूनतम तापमान जहां 9.5 व अधिकतम 14.2 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को यह क्रमशः 8.4 व 15 हो गया। इस तरह न्यूनतम तापमान में कमी आने से गलन का प्रकोप बढ़ गया है। लोग बाइक चलाने में असहज महसूस कर रहे हैं। हाड़ कंपाने वाली ठंड से लोग बेहाल हैं। न तो लोगों को घर में सुकून मिल रहा है न ही बाहर। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। कोई हीटर तो कोई ब्लोअर के जरिए सर्दी के सितम से मुकाबला करने में लगे हैं। लकड़ी का कोयला भी खूब बिक रहा है।

मोहल्ला लज्जापुरी में प्रतिनिधि के अनुसार काम के दौरान ठंड लगने से 57 वर्षीय राजपाल की मौत हो गई। वह मंगलवार रात करीब 11 बजे कोल्ड स्ट्रोक की चपेट में आने से अचेत हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में लेकर गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे