Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले नौनिहालों का अब बदलेगा जायका , और ऐसे पकड़ी जाएगी चोरी


सुनील गिरी 
हापुड़ । आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले नौनिहालों का जायका बदलने वाला है। अब प्रदेश सरकार पुष्टाहार (पंजीरी) की जगह दलिया देने की तैयारी में है। बच्चों को नमकीन-मीठा दो तरह का दलिया दिया जाएगा। फरवरी में जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर इसकी शुरुआत हो सकती है। मंडल स्तर पर इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। गर्भवती महिलाओं को भी दलिया ही दिया जाएगा।

मौजूदा समय में जिले में लगभग 957 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें करीब एक लाख नौनिहाल पंजीकृत हैं। इनके संचालन की जिम्मेदारी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की होती है। इन केंद्रों पर बच्चों को पढ़ाई कराने के अलावा सेहतमंद बनाने के लिए पुष्टाहार दिया जाता है।

अब बांटा जाएगा दलिया

पिछले काफी समय से सामने आया कि पुष्टाहार खाने में अब बच्चे ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जब आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चे इसे लेने नहीं आते हैं तो इसकी कालाबाजारी भी होने लगती है। ऐसे में पुष्टाहार की जगह दलिया का वितरण कराने का फैसला किया जाएगा। सभी केंद्रों को बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की संख्या के हिसाब से दलिया दिया जाएगा।

कालाबाजारी रोकने को होगा बार कोड

 

अधिकांश जिलों में पुष्टाहार में बड़े स्तर पर कालाबाजारी की बात सामने आई है। कार्रवाई के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पाता है। मामला पकड़ में आ जाए तो यह तय नहीं हो पाता है पुष्टाहार किस आंगनबाड़ी केंद्र का है। ऐसे में अब दलिया के पैकेट पर बार कोड डाले जाएंगे। परियोजनाओं के हिसाब से नंबर पड़ेगे। अगर कहीं कालाबाजारी से दलिया का पैकेट लाया जाता है तो बार कोड से हिसाब से उसे पहचान लिया जाएगा।



इनका कहना है..

जिला कार्यक्रम प्रभारी शोभा का कहना है कि सरकार ने पुष्टाहार को बंदकर दलिया बांटने का फैसला किया है। फरवरी तक दलिया बंटना शुरू हो जाएगा। इस संबंध में आदेश मिल चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे