सुनील गिरी
हापुड़ । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला रमपुरा में किराए पर रह रही महिलाओं में सुबह बाथरूम में पहले नहाने को लेकर दोनों में कहासूनी होगई। कहासूनी के बाद दोनों में जमकर मारपीट शुरू होगई शोर सुनक मौके पर पहुंचे लोगों ने समाझाबूझाकर मामला शांत कराया। हालांकि झगडे में महिला सहित कई लोग घायल हो गये। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला रमपुरा में एक मकान मे मंजू किराए पर रहती है। बुधवार को जब वह बाथरूम में नहाने के लिए गई पहले से ही सुनीता किराएदार नहाने जा रही थी पहले नाहने की बात पर दोनों के बीच गाली गलोच होने लगी और शोर की आवाज पर दोनो पक्ष के परिजना आमने सामने आ गये और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले मामले को बढता देख मोहल्ले वासी मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। झगडे के दौरान मंजू के सिर में डंडा लगने से वह घायल हो गई। घायल मंजूू को परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि इस मामले में कोतवाली किसी भी पक्ष द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ