Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शहरी क्षेत्र के बेरोजगार ऋण लेने को करे आवेदन


सुनील गिरी 
हापुड। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) मुश्ताक अहमद ने बताया हैं कि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 जनपद हापुड़ द्वारा संचालित स्वतः रोजगार योजना के अन्तर्गत जनपद हापुड़ में गरीबी की रेखा के नीचे निवास करने वाले शहरी क्षेत्र के बेरोजगार अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को योजनाओं के अन्तर्गत ऋण लेने हेतु आवेदन पत्र सादे कागज पर आमंत्रित किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि जो अनुसूचित जाति के व्यक्ति अपना स्वयं का व्यवसाय करने के इच्छुक है या अपना उद्योग, व्यवसाय, सेवा एवं पशुपालन के क्षेत्र में कार्य करना चाहते हो वे आवेदन कर सकते हैं। योजना के अन्तर्गत ऐसे व्यक्ति भी पात्र होंगे जिनके पास स्वयं की भूमि नगरीय एवं व्यवसायिक स्थल पर उपलब्ध हैं, उन्हें दुकान निर्माण हेतु रू0 78000/- की धनराशि दो किस्तों में उपलब्ध करायी जायेगी जिसमें 10000/- दस हजार रूपये अनुदान तथा शेष धनराशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में देय होगी जिसे सम्बन्धित लाभार्थी को 120 मासिक किस्तों में वापिस करना होगा। इस योजना हेतु निजी भूमि सम्बन्धित अभिलेख एवं जाति व आय का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि ऐसे व्यक्ति जो लाण्ड्री एवं ड्राईक्लीनिंग योजना में आवेदन कर्ता अनुसूचित जाति धोबी समुदाय से होना अनिवार्य होगा तथा उसके पास स्वयं की दुकान/किराये पर दुकान होने के साथ-साथ उक्त व्यवसाय में कार्यरत होना चाहिए। योजना में वांछित व्यक्ति जो अनुसूचित जाति के हो तथा जिनकी वार्षिक आय रू0 56460/- (छप्पन हजार चार सौ साठ मात्र/-) वार्षिक से अधिक न हो तथा जाति प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी तहसीलदार स्तर से निर्गत हो तथा आय का प्रमाण पत्र विगत दो वर्षाे से पूर्व के निर्गत न हो मान्य/स्वीकार्य होंगे तथा उसका आधार कार्ड , राशन कार्ड, बिजली का बिल, बैंक खाता की पासबुक की स्व प्रमाणित प्रति आवेदन पत्र पर आवेदनकर्ता का फोटो चस्पा होना अनिवार्य होगा। ऐसे व्यक्ति जो योजना का लाभ लेना चाहते है वो आवेदन पत्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 हापुड़ के कार्यालय आदर्श नगर कालोनी श्री गांधी सीनियर बेसिक स्कूल मोदीनगर रोड़ हापुड़ में 15 जनवरी तक जमा किये जा सकते हैं पात्र व्यक्तियों का जनपद हापुड़ मे नगरीय क्षेत्र हापुड़, पिलखुवा, गढ़मुक्तेश्वर एवं बाबूगढ़ के व्यक्तियों का साक्षात्कार जिला चयन समिति द्वारा 17 जनवरी को सुबह 11 बजे अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे